मऊ, मई 25 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज क्षेत्र में प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय कॉलोनी को लेकर किसानों और परिषद के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे की दर को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। लगातार दो दिनों तक अधिकारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता विफल रहने के बाद रविवार की शाम शहरोज के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दहीचंद राजभर के नेतृत्व में शहरोज स्थित पंचायत भवन में किसानों ने महापंचायत आयोजित कर बड़ा फैसला लिया। कहा कि हम अपनी जमीन कौड़ी के भाव नहीं देंगे। किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में डांडी खास, रेवड़ीडीह, शहरोज, मेघईं और मोहम्मदपुर गांव के किसानों ने एक स्वर में कहा कि उचित मुआवजा तय किए बिना वे अपनी जमीन कौड़ी के भाव किसी भी कीमत पर आवास विकास परिषद...