बगहा, दिसम्बर 23 -- नरकटियागंज।नरकटियागंज में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रमुख व वरीय वैज्ञानिक डा आर पी सिंह ने की। मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्वस्थ रखने में किसानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खेत में ही स्वस्थ फसल का उत्पादन होगा और स्वस्थ अनाज ही मानव जीवन की स्वस्थता का आधार है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डा आर पी सिंह ने कहा कि उन्होंने ही प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए आह्वान किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...