कन्नौज, अप्रैल 7 -- कन्नौज सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोविन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की इस गंभीर स्थिति पर पूरी तरह चुप है और अब तक किसी प्रकार की राहत या सहायता प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में किसानों की उम्मीद केवल समाजवादी पार्टी से ही है, क्योंकि सपा सरकार में ही किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाती रही है। इस दौरान उन्होंने अन्य स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया और किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...