सीवान, जनवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में 6 से 9 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर पंचायत स्तर पर शिविरों लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का सरल, पारदर्शी एवं त्वरित लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। इस पहल के माध्यम से किसानों की भूमि से संबंधित जानकारी, आधार संख्या और अन्य विवरणों को डिजिटल रूप से एकीकृत किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के किसान तक पहुंच सके। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के हल्का कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवा सकते है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.