संभल, अप्रैल 6 -- जनपद में अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मक्का और गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल कड़ी मेहनत और खर्च के बाद फसल तैयार की थी, लेकिन मौसम की मार ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है की टीम लगाकर सर्वे करने का काम शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...