सहारनपुर, मई 2 -- देवबंद, संवाददाता। किसान न्याय मोर्चा ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में खाद, यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में दिलाए जाने की मांग की है। किसान न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कालाबाजारी के चलते गन्ना समितियों को पर्याप्त मात्रा में रसायनिक खाद, यूरिया और डीएपी नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मेहनत से लगाई फसल को बचाने के लिए महंगे दामों पर बाजार से खाद और यूरिया खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने किसान हित को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 1 हेक्टेयर भूमि पर किसानों को दिए जाए 7 बैग यूरिया एवं 5 बैग डीएपी: डीएम इस दौरान सतीश कुमार, प्रणव त्यागी, ब्रह्मपाल और अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ...