बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने एडीएम प्रशासन से मुलाकात करके पत्र सौंपा। जिसमें कहा कि सरकारी किरय केंद्र जिले भर के क्रय केंद्र बंद मिलते हैं जिसकी वजह से बाजरा की तौल किसान नहीं करा पा रहे हैं। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा है अब बाजारा क्रय केंद्रों की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सालारपुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, साबिर हुसैन, सुरेश दीवान, बृजपाल, रमेश सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...