रांची, जून 23 -- राहे, प्रतिनिधि। कृषि विभाग ने किसानों के बीच जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रखंड मुख्यालय से राहे प्रखंड के लिए बिरसा कृषि रथ को रवाना किया। यह रथ विभिन्न पंचायतों में जाकर किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देगा। कृषि रथ को प्रखंड प्रमुख लीलमणि देवी, उप प्रमुख उमेश महतो, बीटीएम दीनानाथ भगत, कृषक मित्र अक्षय महतो, छोटन सिंह मुंडा, लहरू महली और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनसेवक, पंचायत सचिव, किसान और प्रखंडकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...