प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत न्याय अभियान की ओर से मंगलवार को प्रेस रिपोर्ट्स क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें किसानों की संक्रमणीय जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया। भारत न्याय अभियान के संयोजक अनु सिंह ने बताया कि तहसील सदर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक की ओर से भूमि की पैमाइश कराई गई थी। यह भूमि गोविंदपुर, तहसील सदर क्षेत्र में है, जिसके दस्तावेज और खतौनी प्रमाणित बताए गए। किसानों ने आरोप लगाया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ दबाव बनाकर कब्जे की कोशिश की गई तथा अभद्र व्यवहार भी हुआ। मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मजिस्ट्रेटी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान प्रेस वार्ता में रमेश चंद्र निगम, मोहम्मद शमीम, मोह...