अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। लगातार हो रहे अधिग्रहण के दर्द का सामना कर रहे दो ग्राम सभा के किसानों के पक्ष में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। कई विकास कार्यो में भूमि अधिग्रहीत होने के बाद एक बार फिर नोटिस मिलने से परेशान ग्राम गंजा व मलिकपुर के ग्रामीणों ने विधायक से उनके सहादतगंज स्थित आवास पर मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने इलाके में बार-बार हो रहे अधिग्रहण को लेकर अपना पक्ष रखते हुए ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का पक्ष सुनने के बाद विधायक ने इसको लेकर अधिकारियों वार्ता की। विकास प्राधिकरण के वीसी व एसडीएम अरविंद कुमार से फोन पर वार्ता करते हुए उन्होंने फिरहाल किसानों की जमीन को अधिग्रहीत न करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध किसानों का कहना था कि उन्होंने एयरपोर...