हरदोई, मई 1 -- बिलग्राम, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रशासन अब उन किसानों की जमीन की पैमाइश और चिन्नांकन में जुट गया है ।जिनकी जमीन को समतलीकरण करके कार्यक्रम कराया गया था। एसडीएम एन. राम ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और पार्किंग के लिए स्थानीय करीब 1120 किसानों की 140 हेक्टेयर जमीन को लिया गया था। जिसका यथा समुचित मुआवजा भी दिया गया ।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गुरुवार को ही तहसीलदार यशवंत सिंह की अध्यक्षता में दो राजस्व टीम का गठन किया गया है। दोनों टीमों में एक-एक राजस्व निरीक्षक के साथ-साथ सात सात लेखपाल जमीन के चिन्नांकन और कब्जा दिलाने के लिए लगाए गए हैं। एसडीएम ने किसानों के साथ गुरुवार को बैठक की और टीम को सही पैमाइश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि पैमाइश के बाद काश्तकारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.