वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा से मुलाकात की। प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वाराणसी के किसानों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में पत्रक दिया। श्याम किशोर सिंह ने कहा कि बनारस में छोटी जोत के किसान हैं और उनकी जीविका का साधन यही है। महंगाई तो लगातार बढ़ी है लेकिन सर्किल रेट नहीं बढ़ा। सर्किल बढ़ जाने से किसानों का विरोध नहीं होगा और प्राधिकरण को जमीन मिल जाएगी। जिससे विकास को गति मिलेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Mau News: किसानों का ऐलान, उचित मुआवजा मिलने के बाद देंगे जमीन सरकार पूरी तरह किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है जबकि अधिकारियों की ओर से सरकार को जानकारी नहीं दी जा रही ह...