किसानों की गेहूं उपज को नहीं खरीदने से हो रही परेशानी
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विभिन्न मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि गेंहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों की गेंहूं की उपज को नहीं खरीदा जा रहा है। किसान गेहूँ खरीद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी दिन भर गायब रहते हैं। किसान मजबूरी के कारण अपनी उपज आढ़तियों, व्यापारियों व नकली बीज बनाने वाले सीड्स प्लांटों पर समर्थन मूल्य से नीचे गेंहूँ बचने को विवश होना पड़ रहा है।
गन्ना किसानों की समस्याएं जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जिले की चीनी मिलें गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही हैं, जिससे जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.