किसानों की खेत तैयार, कृषि विभाग के अनुदानित बीज का इंतजार
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा में विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक जिले के हजारों किसानों को बीज ही नहीं मिल सके हैं। जिले के किसान खरीफ सीजन की खेती को तैयार हैं, लेकिन कृषि विभाग की सुस्त कार्यशैली के कारण उन्हें अब तक अनुदानित मूल्य पर बीज नहीं मिल पाए हैं। खेत तैयार करने के बावजूद बीज के अभाव में किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिले के किसानों को बीज मिलने के लिए दूसरे पखवाड़े तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मालूम हो कि पिछले साल चार जून तक ही बीज जिले में पहुंच गए थे और एक सप्ताह के भीतर वितरण भी शुरू हो गया था, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत है। दूसरी ओर, समय पर सरकारी बीज नहीं मिलने की स्थिति में किसानों को स्थानीय बाजारों से महंगे दाम पर बीज खरीदने पड़ेंगे, जिससे उनकी खेती की लागत बढ़ जाएगी। छोटे किसान इसको लेकर चिंतित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.