फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- फर्रुखाबाद। किसान दिवस का आयोजन 17 जून को विकास भवन में पूर्वान्ह 11 बजे सुनिश्चित किया गया है। डीएम की उपस्थिति में होने वाले इस किसान दिवस में जनपद के किसान अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इसका निदान कराया जाएगा। इस दिवस पर कृषि विभाग के अलावा, गन्ना, नलकूप, बिजली, भूमि संरक्षण, खाद्य विपणन, सिचाई, आरईएस समेत अन्य अफसरों की उपस्थिति रहेगी। बाल श्रम होता दिखे तो करें फोन

बाल श्रम उन्मूलन फर्रुखाबाद। यदि किसी होटल, कारखाने या अन्य किसी उद्यम में बच्चे काम कर रहे हैं तो इसके बारे में श्रम विभाग के टोल फ्री नंबर 1098, 1800102722 के अलावा पेंसिल पोर्टल पर भी किया जा सकता है। शासन की ओर से बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा फर्रुखाबाद। संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा में...