बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग भाकपा की पदयात्रा आठवें दिन भी जारी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की कर रहे मांग बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय पदयात्रा के तहत शुक्रवार को आठवें दिन भी जिला में पदयात्रा अभियान जारी रहा। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिंद प्रखंड में अंचल मंत्री रामनरेश पंडित, राज कमेटी सदस्य सत्येंद्र कृष्ण, शिवकुमार यादव और पवन कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। मर्सिया, दवाईबीघा और कर्जरा समेत गांवों में ग्रामसभाएं हुईं। इसमें गरीबों को पांच डिसमिल जमीन, वृद्धावस्था पेंशन पांच हजार रुपये करने, कृषि समझौता वापस लेने, किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकपा माले का दो...