किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहण करने पर होगा आंदोलन,पूर्व सांसद
चंदौली, जुलाई 2 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य एक्सप्रेस वे में किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहण किए जाने के विरोध में क्षेत्र के पचोखर सहकारी समिति पर बुधवार किसान महापंचायत का आयोजन हुआl महापंचायत में कई गांव के किसान शामिल हुए। इसमें किसानों ने किसी भी कीमत पर प्रसाशन को जमीन अधिग्रहण नहीं करने की चेतावनी दी।पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए जगह-जगह उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण कर कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे बना रही है, जो सही नहीं है। सभी को मिलकर इस तानाशाही निर्णय का विरोध करना पड़ेगा। कहा कि जिला प्रशासन को अधिग्रहण से पहले इस क्षेत्र के किसानों की जमीन के सर्किल दर में वृद्धि करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: प्रस्तावित नवादा-पावापुरी रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.