चंदौली, जुलाई 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत किसानों की उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण के विरोध में किसान न्याय मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चंदौली सांसद को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा में मामला उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने किया। उनके साथ प्रदेश महासचिव इंद्रजीत शर्मा, उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की, सुशील कुमार, घनश्याम शर्मा और राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए बड़े पैमाने पर उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों की आजीविका और भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करते हुए इस परियोजना पर पुनर्विचार करें। यह भी पढ़ें- Samastipur News: पटना-पूर्णिया सिक्स लेन के बदले रूट का विर...