किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा बीएमसी: निदेशक
रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा बीएमसी। यह बात गव्य विकास निदेशालय, झारखंड के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने सोमवार को रातू प्रखंड अंतर्गत गड़री दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड में 3000 लीटर क्षमता वाले बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) के लोकार्पण के अवसर पर कही। विश्व दुग्ध दिवस पर बीएमसी का लोकार्पण डॉ. संजीव कुमार और झारखंड मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता ने किया। बीएमसी झारखंड सरकार की दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के अनुदान से स्थापित किया गया है। इससे दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण संग्रहण की सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों को बेहतर विपणन और आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- विश्व दुग्ध दिवस पर मेधा ने लांच की नई यूएचटी लस्सी झारखंड मिल्क फेडरेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.