रुद्रपुर, जून 17 -- पंतनगर। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने बुधवार को पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप से मुलाकात कर किसानों की बेहतरी से जुड़े कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विवि और सरकार के संयुक्त प्रयासों से पॉपुलर आधारित खेती की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। पॉपुलर के पेड़ों के बीच खाली रहने वाली भूमि का बेहतर उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए शोध की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय से निकटवर्ती गांवों में प्रसार गतिविधियां बढ़ाने, सीमांत व लघु किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सब्जी व अन्य फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और कृषि पत्रिका किसान भारती को ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- पंतनगर विश्वविद्यालय में नए फसल वर्ष का आगाज साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की समस्याओं के ...