पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया के प्रेक्षागृह में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सदर विधायक विजय कुमार खेमका और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों से आए किसानों के द्वारा पुष्प, सब्जी और कृषि उत्पादन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें कई आकर्षक फूल, सब्जियां, मखाना, मशरूम की प्रदर्शनी लगाई गई। मौके पर उत्कृष्ट उत्पादन के लिए प्रमंडल के करीब डेढ़ सौ किसानों को मंत्री एवं जिला अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंत्री लेशी सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बिहार सरकार किसानों के लिए काफी...