किसानों की आय बढ़ाएगी के लिए हरा चारा योजना
बहराइच, अक्टूबर 5 -- बहराइच, संवाददाता। खेत में हरा चारा उगाने वाले किसानों के लिए अब आमदनी का नया रास्ता खुल रहा है। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ किसानों को इसका लाभ देने की योजना शुरू की गई है। किसान अपने खेत में तैयार हरा चारा गोआश्रय स्थलों को उपलब्ध कराकर निर्धारित दर से बैंक के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। इससे गोवंशों को पौष्टिक आहार मिलेगा और किसानों की खेती से अतिरिक्त कमाई भी होगी। सीवीओ ने बताया कि गोआश्रय स्थलों से हरे चारे का अनुबंध योजना के तहत किसान गोशाला को खड़ा हरा चारा उपलब्ध कराते हैं तो 250 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं मशीन से चारा कटवाकर उपलब्ध कराने पर 300 रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई है। चारा काटने की व्यवस्था करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.