सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत जनपद सिद्वार्थनगर के लिए आवंटित 344 पम्पसेट के सापेक्ष 286 पम्पसेट का वितरण शनिवार को सांसद जगदम्बिका पाल, सीडीओ बलराम सिंह की उपस्थिति में आंबेडकर सभागार में हुआ। सांसद ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। बिना गारंटी के पांच लाख तक ऋण उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान सम्मान निधि देकर अच्छे ढंग से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को सिंचांई करने में काफी असुविधा होती थी। खर्च कम करने के उद्देश्य से पम्पसेट का वितरण किया जा रहा है। जिससे किसानों को सिचांई करने में आसानी होगी और बचत भी होगी। जब किसान समृद्ध होगा तभी देश व प्रदेश विकसित होगा। इस अवसर पर डीडीओ राजमणि वर्मा, गौरव कुमार सिंह,...