गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, कुंदरखी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2024-25 के बकाया गन्ना मूल्य का सम्पूर्ण भुगतान कर दिया है। शुक्रवार 23 जनवरी को शेष 5.47 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। चीनी मिल के इकाई प्रमुख पीएन सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और समय पर भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए मिल द्वारा प्रत्येक किसान के गन्ने की खरीद सुनिश्चित की जाती है। साथ ही पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य का भुगतान भी जल्द शुरू किया जाएगा। इकाई प्रमुख ने किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना बजाज चीनी मिल को ही आपूर्ति करें, जिससे उन्हें उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिल सके। बसंतकालीन गन्ना बुआ...