काशीपुर, अप्रैल 22 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। किसानों ने बीएसवी इंटर कॉलेज पहुंचकर रोजगार परक एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया। बुधवार को किसान यूनियन एवं किसान विकास क्लब से जुड़े किसानों ने प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र मिश्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि डोगरा ने विद्यालय के विकास के लिए बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देने को कहा। किसान विकास क्लब अध्यक्ष अरुण शर्मा, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने प्रधानाचार्य से कॉलेज का अनुशासन एवं शिक्षा स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। प्रधानाचार्य ने विश्वास दिलाया कि कक्षा 6 से इंग्लिश मीडियम क्लास प्रारंभ की जाएगी। छात्राओं को एनसीसी, एनएसएस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए केडीसी के संजय मिश्र को मिला सम्मान कॅरियर काउंसलिंग ह...