किसानों का भुगतान न होने पर भड़की डीएम, आईआरपी को लगाई फटकार
हापुड़, मई 12 -- जिले के सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान न होने पर भाकियू(अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के साथ किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएम कविता मीना से मिला। उन्होंने अभी तक बृजनाथपुर द्वारा दस फीसदी और सिंभावली मिल द्वारा 19 फीसदी ही भुगतान करने का आरोप लगाया। डीएम ने किसानों के समक्ष ही मिल के आईआरपी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई, साथ ही किसानों का भुगतान कराने के निर्देश दिए।किसान नेता राधेलाल त्यागी ने बताया कि बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का पिछले साल का करीब 106 करोड़ का भुगतान बकाया है। लेकिन अभी तक किसानों का केवल दस फीसदी ही भुगतान हो सका है। इसके अलावा सिंभावली शुगर मिल पर 251 करोड़ बकाया है, इन्होंने भी कुल 19 फीसदी ही भुगतान किया है। ऐसे में गन्ना किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लेकिन लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.