किसानों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
अलीगढ़, मई 28 -- जट्टारी, संवाददाता। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जट्टारी बिजलीघर पर विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में कटौती से लोगों की नींद हराम है, वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्यौरान ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और बढ़ती गर्मी को देखते हुए डबल ग्रुप व्यवस्था लागू नहीं हुई, तो किसान उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।दूसरी यह भी पढ़ें- जिले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.