बुलंदशहर, जून 19 -- नरसेना। संवाददाता। बिजली की समस्याओं को लेकर गुरुवार को किसान सभा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में किसानों ने ऊंचागांव बिजली घर में धरना दिया। किसानों ने नलकूपों को 18 घंटे बिजली सप्लाई, बगैर ट्रिपिंग के बिजली आपूर्ति करने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइन, फूंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने, स्मार्ट मीटर के विरोध, बिजली घरों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और निजीकरण के विरोध आदि मांगे रखीं। किसानों ने जेई को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री जगबीर भाटी, राम भूल सिंह, बबलू चौधरी, रामानंद सिंह, संजीव चौधरी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...