पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में जिला समन्वयक समिति और जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने की।

बैठक के प्रमुख बिंदु बैठक में उप कृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महत्वाकांक्षी योजना है। सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिए गए कि खरीफ सीजन में धान की फसल नोटिफाईड किसानों का प्रीमियम उनके खातों से 31 जुलाई तक डेबिट किया जाना चाहिए। जिन खातों से प्रीमियम डेबिट हो। उनका एनसीआईपी पोर्टल पर एंट्री जरूर कर दें। अगर किसी किसान का प्रीमियम नहीं काटा है और उसका किसी कारण उसकी फसल को नुकसान हुआ तो उस किसान की फसल की क्षतिपूर्ति बैंक मैनेजर की होगी।

ऑप्ट आउट फॉर्म की प्रक्रिया अगर कोई किसान 24 जुलाई ...