देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर चीनी मिल को चलाने को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना सोमवार को 2 वर्ष 27 वें दिन जारी रहा। इसमें वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री ने बैतालपुर चीनी मिल को चलाने का वादा चार-चार बार किया है, लेकिन मिल चालू करने में रूचि नहीं लिया जा रहा है।रविवार को चीनी मिल चलाने को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की सभा में जाने से पुलिस ने किसानों को रोक दिया और हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाए रखा। बृजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता व अवधेश मणि त्रिपाठी के संयोजन में चल रहे धरने को आज दो वर्ष 27 दिन चलते हो गए शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। गेहूं के कटाई, मड़ाई को देखते हुए धरना 3 महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसमें राम प्रकाश सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.