हमीरपुर, दिसम्बर 17 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्रीय सहकारी समिति इंगोहटा से जुड़े किसानों ने सभापति को शिकायती पत्र सौंपकर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि खातेदार होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। बल्कि नगद बेच दी जा रही है। जिससे उनके फसलें बर्बाद हो रही है। क्षेत्रीय सहकारी समिति इंगोहटा के खातेदार शिवपाल, सीताराम, मुन्ना, निर्देश सिंह, मैयादीन, रामकिशोर, रामस्वरूप, राकेश, अजय दीक्षित आदि ने बताया कि उनकी पासबुकें करीब दो महीने से आंकिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जमा कर रखी है। लेकिन उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि बिना खाताधारक किसानों को नकद बेच दी जा रही है। समिति का एक पल्लेदार गोदाम से खाद निकलवा कर अधिक दामों में बेचकर कालाबाजारी कर रहा हैं। किसानों ने सभापति शिवशंकर गुप्ता को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.