रामपुर, अप्रैल 6 -- केमरी। रविवार को केमरी स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों के कर्ज माफी का मुद्दा जोरो शोरों पर रहा। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा भी सरकार किसानों को दे। साथ ही उन्होंने खाने पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । साथ ही कहा कि केमरी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जल्दी ही व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो उनका संगठन नगर पंचायत के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद आरिफ, नासिर अली, शकील अहमद,जमील अहमद, आरिफ शाह, आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...