किसानों का ऐलान - मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा
नोएडा, सितम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में प्राधिकरण दफ्तर के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। महिलाओं की भी भागीदारी रही। किसान नेताआों ने ऐलान कहा कि जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होता, धरना जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता श्रीकृष्ण बैसला ने की और संचालन संदीप भाटी ने किया। किसानों ने जमीन अधिग्रहण के एवज में 10 फीसदी विकसित भूखंड, लंबित 6 फीसदी भूखंड, आबादियों के निस्तारण और लीज बैक के मामलों के तत्काल समाधान की मांग की है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित क्षेत्र के किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। जनप्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.