गिरडीह, जुलाई 1 -- बेंगाबाद। जून की तपिश और सूखे खेतों को निहारते किसानों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। आद्रा नक्षत्र के प्रवेश के साथ ही मानसून की पहली झमाझम बारिश ने बेंगाबाद के उत्तरी छोर के कुछ भागों में मौसम खुशमिजाज बना दिया। एक घंटा से अधिक मूसलाधार बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई है। सबसे ज्यादा राहत उन किसानों को मिली है जो बारिश न होने से मायूस होकर आसमान ताक रहे थे। इस बार मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। जून का पूरा महीना बीत गया, लेकिन बादल एक बूंद नहीं बरसे। नतीजा यह हुआ कि खेतों में डाले गए धान के बिचड़े पानी के अभाव में सूखने लगे थे। यह भी पढ़ें- पंजवारा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खिले किसानों के चेहरे किसान परेशान चल रहे थे। बेंगाबाद प्रखंड में करीब 12 से लेकर 13000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है, जो ...