गंगापार, फरवरी 11 -- धान क्रय केंद्र में व्याप्त अनियमितता और किसानों के बायोमीट्रिक अंगूठा न लगवाए जाने व खरीदे गए धान के पैसे का भुगतान न किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले मंगलवार से शुरू हुआ साधन सहकारी समिति सुजनी समोधा पर अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना था कि अब जब तक कोई अधिकारी मौके पर आकर किसानों का अंगूठा नहीं लगवाता और तौले गए धान का पैसा किसानों के खातों में नहीं भेजा जाता तब तक यह आमरण अनशन खत्म नहीं होगा। किसानों ने यह भी बताया कि किसानों की लगभग 1700 से 1800 क्विंटल धान केंद्र प्रभारी द्वारा खरीद लिया गया है पर अभी तक उनके द्वारा किसानों को केवल आज आओ कल आओ का आश्वासन दिया जा रहा है पर न तो उनका बायोमीट्रिक अंगूठा लगाया जा रहा है और न ही उनके तौले गए धान का भुगतान ही किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.