किसानों और वनोपज संग्राहकों को मिलेगा उत्पादों का बेहतर मूल्य: डीसी
रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, रांची की आमसभा की बैठक बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों एवं वनोपज संग्राहकों के हितों की रक्षा करने तथा आगामी वर्ष की योजनाओं और लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उपायुक्त ने संघ की उपलब्धियों, आगामी वर्ष की योजनाओं, बजट और लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए सहकारी संस्थाओं में डिजिटलीकरण और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषकों और वनोपज संग्राहकों को उनके उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.