पीलीभीत, जून 8 -- अमरिया। समाजवादी पार्टी के किसान-मजदूर जनचेतना पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि किसान आर्थिक संकट, बढ़ती खेती लागत, फसलों के उचित मूल्य की कमी और प्राकृतिक आपदाओं जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की अनदेखी करके देश का विकास संभव नहीं है। अमरिया स्थित पैलेस में आयोजित पीडीए सम्मेलन में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य रहे और जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने भी विचार रखे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजवादी नेता रमेश यादव और देवेंद्र सिंह खालसा (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा) ने विभिन्न जनपदों से आए पार्टी पदाधिकारियों, सिख समाज के नेताओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात को रख...