कौशाम्बी, फरवरी 10 -- दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने मंगवार को सर्किट हाउस मीठेपुर सयारा में समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों व पशु पालकों को आत्मनिर्भर बना रही है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थी किसान व पशु पालकों को शत-प्रतिशत लाभ दें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषक समृद्धि योजना, नंदनी योजना, मिनी नंदनी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए किसानों व पशुपालकों को योजना का लाभ लेने का निर्देश दिया। बताया कि सहकारी क्षेत्र में 11 लाख रुपये तक की ऋण योजना लागू है, जिसमें लाभार्थियों को मात...