कोडरमा, दिसम्बर 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुँच को मजबूत बनाना था। बैठक में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने, ऋण वितरण एवं वसूली की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर ऋण और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और कमजोर वर्गों को योजनाओं से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया गया। बैठक में यह भी सहमति बनी कि आकांक्षी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.