चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को सदन में दीवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता बिल पर चर्चा के दौरान पूर्वांचल सहित देशभर के लाखों किसानों, मजदूरों एवं छोटे निवेशकों की पीड़ा को उठाया। उन्होंने कहा कि यह कानून बड़े कॉर्पोरेट घरानों को राहत देने का माध्यम बनता जा रहा है, जबकि गरीबों और मेहनतकश जनता की गादी कमाई आज भी विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में फंसी हुई है। ऐसे में सरकार किसानों, मजदरों की जमा पूंजी दिवाला हो चुकी कंपनियों से वापस कराएं। सांसद ने चंदौली सहित पूरे पूर्वांचल का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार अनेक कंपनियों ने अपने एजेंटों के माध्यम से गांव-गांव जाकर छोटे किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों को ऊंची ब्याज दर एवं दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर हजारों करोड़ रुपये का निवेश...