पटना, नवम्बर 25 -- पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मंगलवार को विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाएं पारदर्शी तरीके से समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बिहार को पशुपालन एवं मत्स्यपालन में अग्रणी राज्य बनाना प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जमीनी स्तर पर कार्यों की गहन निगरानी करते हुए किसानों, पशुपालकों और मत्स्यपालकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने में पूर्ण तत्परता दिखाएं। मंत्री ने निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंडवार पदाधिकारियों की सूची, साथ ही योजनाओं की सटीक उपलब्धियां एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि राज्यभर में योजनाओं की निगरानी एवं प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके। बैठक में विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने विभाग के कार्यों, योजनाओं और वर्तमान प्रगति ...