अमरोहा, अगस्त 8 -- सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को गुरु गोविंद सिंह नगर स्थित कार्यालय पर पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर स्वागत किया। कहा कि सपा किसान, मजदूर व पिछड़ों की मजबूती के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व अनीस राजा की सहमति से सपा यूथ ब्रिगेड अमरोहा जिलाध्यक्ष वसीम मालिक स्तर पर घोषित जिला कार्यकारिणी में धनौरा विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। शुभम चड्ढा को विधानसभा अध्यक्ष धनौरा, विपिन सिरोही एवं सुरेंद्र चौहान को जिला उपाध्यक्ष, सद्दाम हुसैन, भुवनेश्वर शर्मा, मोहित सिद्धू, मोहित यादव, आकाश नागर, विशाल वाल्मीकि को जिला सचिव, कृष्णा कश्यप पत्नी धर्म सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला, अंकुर देवल को ब्...