नई दिल्ली, जून 13 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच डाला। वह भारत की ओर से वनडे मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। वह फिलहाल 39 साल और 44 दिन के हैं। रोहित ने मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे खेला था। रोहित ने भले ही भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन सबसे ज्यादा उम्र में वनडे मैच खेलने वालों की ओवरऑल लिस्ट में 'हिटमैन' टॉप-50 में भी नहीं है। हालांकि, टॉप-5 में भारतीय मूल का एक क्रिकेटर शामिल है।किसने सबसे ज्यादा उम्र में ODI मैच खेला? वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में मैच खेलने का रिकॉर्ड ...