नई दिल्ली, फरवरी 23 -- साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को सुपर 8 के मैच में करारी शिकस्त दी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि मैचअप्स से ज्यादा मौजूदा फॉर्म और स्टेबिलिटी को ध्यान में रखना चाहिए था। अजिंक्य रहाणे और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने तो यहां तक पूछ लिया है कि अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाने का फैसला किसका था? अंजिक्य रहाणे ने क्रिकबज पर कहा, "मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर पटेल मैच नहीं खेल रहे। खैर, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। मेरा मतलब है, वाशिंगटन सुंदर क्वालिटी प्लेयर हैं। कोई उनके खिलाफ नहीं है, लेकिन अक्षर पटेल अलग-अलग सिचुएशन में बहुत अच्छा कर रहा है। कभी-कभी जब आप बहुत ज्यादा स्मार्ट हो जाते हैं, तो मुझे लगता है कि सिलेक्शन के माम...