भागलपुर, जून 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के किसनदासपुर निवासी शारंग सुमन ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 839वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शारंग को यह सफलता चार प्रयासों के बाद मिली। उन्होंने वर्ष 2021 से बीपीएससी की तैयारी शुरू की और गांव में रहकर सेल्फ स्टडी तथा ऑनलाइन माध्यमों से अध्ययन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वे झारखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शिशिर कुमार यादव के पुत्र हैं। शारंग ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, शिक्षकों तथा अपने चाचा एवं जिला परिषद सदस्य जनार्दन प्रसाद आजाद को दिया। यह भी पढ़ें- फुलपरास के चार प्रतिभागियों ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- जिले के दस अभ्यर्थियों ने बीपीएससी में सफलता का लहराया परचम यह भी पढ़ें- महनार के दो होनहारों ...