पाकुड़, फरवरी 27 -- नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा चुकी है। मतगणना को लेकर 42 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल में तीन मतदान कर्मी होंगे, जिसमें दो सहायक व एक सुपरवाईजर शामिल होंगे। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वार्ड पार्षद के मतों की गिनती की जाएगी। पार्षद के मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती की जाएगी। यहां बता दें कि पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी तथा 21 वार्ड के पार्षद पद के लिए 89 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है। इधार मतगणना केंद्र पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ...