नई दिल्ली, मई 12 -- गैस की भारी कमी के बावजूद, भारत ने रूस से वह तरलीकृत प्राकृतिक गैस यानी LNG खरीदने से मना कर दिया है जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। भारत के इस फैसले के कारण भारत आ रहा एक रूसी टैंकर अब बीच समंदर में ही फंसा हुआ है। रूस के जिस पोर्टोवाया प्लांट से यह गैस आ रही थी, उस पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। मध्य अप्रैल में कुनपेंग नाम का एक विशाल टैंकर गुजरात के दाहेज टर्मिनल के लिए निकला था। कागजों में इसे गैर-रूसी बताया गया था, लेकिन सैटेलाइट ट्रैकिंग में इसकी असलियत सामने आ गई। अब यह टैंकर बिना किसी तय मंजिल के सिंगापुर के पास समंदर में खड़ा है। 30 अप्रैल को रूस के उप-ऊर्जा मंत्री पावेल सोरोकिन भारत आए थे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह प्रतिबंधों क...