हिन्दुस्तान प्रतिनिध, अप्रैल 2 -- नवादा से जनता दल यूनाइटेड की विधायक विभा देवी और बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। नवादा के धर्मशीला देवी अस्पताल के मालिक, प्रबंधक एवं डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। राजबल्लभ की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर दर्ज करने से पहले नवादा सदर अस्पताल की तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया चिकित्सकीय लापरवाही पाई थी। हालांकि जांच टीम द्वारा इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से मंतव्य की मांग की गई है। इस आधार पर 1 अप्रैल 2026 को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कर लिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(01) लगाई गई है। बीते 19 मार्च को राजबल्लभ एवं विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की म...