हापुड़, अप्रैल 13 -- तहसील क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी एक महिला ने एक युवक पर बाइक की समय से किश्त न भरने व पैनल्टी लगने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है।गांव दोयमी निवासी बबली ने शिकायत पत्र के अनुसार बताया कि उसके बेटे ने एक बुलेट मोटर साइकिल फाइनेंस पर खरीदी थी। एक साल बाद उसके बेटे ने बाइक को गांव सादकपुर जनपद हापुड़ निवासी एक युवक को बेच दी। जिसमें की उससे यह बात हुई थी की बाइक की आगामी किश्त वह खुद जमा करेंगा। इसके बाद युवक ने न तो समय से बाइक की किश्त जमा की और न ही पेनल्टी का भुगतान किया। जिससे पीड़िता महिला को 30 हजार रुपए की पेनल्टी चढ़ गई। आरोप है कि बाइक अभी तक पीडिता के नाम है। इतना ही नहीं युवक ने बाइक को किसी और व्यक्ति को बेच दिया है। जब पीड़िता ने उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.