एटा, अप्रैल 2 -- किश्त न भरने पर हुई कहासुनी के बाद युवक के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला प्रेमनगर चौराहा निवासी गोलू उर्फ शिवम पुत्र सुधीर कुमार हलवाई का काम करता है साथ ही बस स्टेंड पर पानी भी बेंचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि अपने एक साथी को एक बैंक कार्ड के माध्यम से शॉपिंग कराई थी। युवक किश्त नहीं भर रहा था। आरोप है कि बुधवार रात को शिवम ने युवक से किश्त भरने के लिए कहा। उसने मना कर दिया और कहासुनी के बाद पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...